फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies after being hit by car

कार की चपेट में आकर घिसटे युवक की मौत

Thu, 16 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by car
कार की चपेट में आकर घिसटे युवक की मौत
विज्ञापन

बांसी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के करही पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात कार की चपेट में आकर साइकिल सवार घिसटते हुए कुछ दूर तक गया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी हरिश्चंद (30) पुत्र कांशीराम बुधवार शाम को साइकिल से निकले थे। वह शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के करही पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे कि कार की चपेट में आकर हरिश्चंद उसी में फंस गए। वह कार में फंसकर घिसटते हुए कुछ दूरी पर स्थित खैरटिया पॉवर हाउस तक गए। लोगों को पीछा करता हुआ देख कार को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

तब तक हरिश्चंद की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलने के बाद थाने पर पहुंचे मृत युवक के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ शिवनगर डिड़ई भानुप्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed