{"_id":"6b05d2716183bc913602e1c7","slug":"siddharthnagar-news-shrimad-bhagwat-katha-concluded-with-havan-and-bhandara-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168701-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हवन और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हवन और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न
Tue, 24 Nov 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। क्षेत्र के केवटलिया गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा मंगलवार को हवन और भंडारे के साथ संपन्न हुई। कथावाचक पंडित सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को भागवत महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रभु के नाम का स्मरण और जप भक्ति का उत्तम साधन है। मनुष्य को अपने दैनिक कार्य करते हुए भी निरंतर प्रभु का नाम जपते रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस घर में आपसी एकता और सुमति होती है, वहां सुख-शांति और धन-वैभव बना रहता है। कथा के दौरान आकर्षक धार्मिक झांकी प्रस्तुत की गई। संगीतमय भजनों पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर और नृत्य कर भक्तिरस का आनंद लिया। समापन पर हवन में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की गई। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान गोविंद पांडेय, संजू निराला, महेंद्र शुक्ल, शत्रुघ्न शुक्ल, अनिल पांडेय, आकाश त्रिपाठी, गगन त्रिपाठी, सतेंद्र पांडेय, सुनील पांडेय, रिशु पांडेय आदि मौजूद रहे।