{"_id":"6b05d228c127f5786800ea9a","slug":"siddharthnagar-news-nepal-india-joint-military-exercise-surya-kiran-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168695-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल-भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल-भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण
Tue, 24 Nov 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
- रुपनदेही जिले के सालझंडी स्थित नेपाली सैनिक बैटल स्कूल में 8 दिसंबर तक चलेगा अभ्यास
- भारतीय सेना की 12 कुमाऊं रेजिमेंट की टुकड़ी पहुंची
खुनुवां। नेपाल और भारत की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण बुधवार से शुरू होगा। यह अभ्यास 25 नवंबर से 8 दिसंबर तक नेपाल के रुपनदेही जिले के सालझंडी स्थित नेपाली सैनिक बैटल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना की 12 कुमाऊं रेजिमेंट की टुकड़ी सोमवार को ही सालझंडी पहुंच चुकी है।
नेपाली सेना मुख्यालय जंगी अड्डा के अनुसार, दोनों देशों के बीच वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष बारी-बारी से संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच आपसी समन्वय, सैन्य सहयोग और पेशेवर दक्षता को मजबूत करना है। इससे पहले नवंबर 2025 में भारत के पिथौरागढ़ में संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण आयोजित हुआ था।
उस अभ्यास में आपदा प्रबंधन, विद्रोह विरोधी अभियान, आतंकवाद निरोधक कार्रवाई, जंगल में युद्ध कौशल और मानवीय सहायता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया था। उस समय नेपाली सेना की ओर से तत्कालीन उपरथी अनुपजंग थापा ने भाग लिया था। इस बार भी संयुक्त अभ्यास के माध्यम से दोनों देशों की सेनाएं आपसी अनुभव साझा करने और संयुक्त रूप से विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता विकसित करेंगी।