{"_id":"5fcd0b3a8ebc3ecfb6046bcd","slug":"youth-died-friend-injured-in-accident-siddharthnagar-news-gkp375875746","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर में युवक की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की टक्कर में युवक की मौत, दोस्त गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप की टक्कर में युवक की मौत, दोस्त गंभीर
राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर डिड़ई चौराहे के पास रविवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। ननिहाल आए युवक और उसके दोस्त की बाइक में अनियंत्रित गति जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में साथी की मौके पर मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मध्यम नगर सिकटा निवासी संजय पटेल (36) की बस्ती में मार्बल, टाइल्स की दुकान है। रुधौली के गांव पिपरपतिया निवासी शाहिद की ननिहाल सिकटा में है। संजय और शाहिद में गहरी दोस्ती थी। रविवार सुबह संजय अपनी बाइक से दुकान जाने के लिए निकला था, शाहिद को भी अपने साथ ले लिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर अभी वह डिड़ई चौराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही अनियंत्रित जीप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली के एसआई शेषनाथ यादव व डिड़ई चौकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। तत्काल घायल को सीएचसी तिलौली पहुंचाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि जीप चालक घटना को अंजाम देकर भागने के प्रयास में आगे जाकर एक ट्रक से टकरा गया। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह का कहना है कि एक संदिग्ध जीप को कोतवाली में लाया गया है लेकिन मामले की जांच डिड़ई चौकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह कर रहे हैं।