Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth attacked with a knife while drinking tea; condition critical.

Siddharthnagar News: चाय पी रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Sun, 05 Jul 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a knife while drinking tea; condition critical.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में चाकू से घायल जियाउर्रहमान।
ढेबरुआ। क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में रविवार देर शाम होटल पर चाय पी रहे जियाउर्रहमान पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएचसी बढ़नी से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बढ़नी बस स्टॉप तिराहे पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर वार्ड नंबर-1 निवासी जियाउर्रहमान चाय पी रहा था। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम सेवरा निवासी उस्मान पीछे से आया और चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने चार दिन पहले भी जियाउर्रहमान को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार को उसने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद होटल और आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया।
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत नाजुक है। बेहतर इलाज के लिए उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद घायल के भाई अताउर्रहमान ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भीड़भाड़ वाले बस स्टॉप तिराहे पर हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।


ढेबरुआ थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed