फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth arrested for brandishing gun on Tik-Tok

Siddharthnagar News: टिक-टाॅक पर पिस्तौल लहराने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for brandishing gun on Tik-Tok
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल की पुलिस ने टिक टॉक पर पिस्तौल और अन्य हथियार दिखाने पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। असलहा लेकर वह कहां से आया, पुलिस इस बारे में छानबीन कर रही है।
सोशल मीडिया पर एक युवक के असलहा लहराने का वीडियो वायरल हाेने से स्थानीय लोगों में दहशत है। इलाका पुलिस कार्यालय पकड़ी द्वारा तैनात टीम ने मायादेवी गाऊ पालिका के वार्ड नंबर पकड़ी के एक होटल से उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रघुविंद यादव निवासी शुद्धोधन गाऊ पालिका वार्ड नंबर छह महादेव के रूप में हुई। उसने अपने टिक टॉक अकाउंट पर हथियारों का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पिस्तौल, तलवार और कुल्हाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी मोहन मणि अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी रविवार को पकड़ी स्थित मायादेवी होटल से की गई। जिला प्रशासन कार्यालय ने सार्वजनिक शांति और सुरक्षा भंग करने के आरोप में उसकी रिमांड अवधि सात दिन के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यह भी कहा है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि उसने टिक टॉक पर जो हथियार और पिस्तौलें प्रदर्शित कीं, वे उसे कहां से और कैसे मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed