फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youngman Arrested

युवक ने महिला मित्र को रुपये देने के लिए गढ़ी अपहरण की कहानी, जेल भेजा गया

Mon, 20 Apr 2020 08:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
youngman Arrested
युवक ने महिला मित्र को रुपये देने के लिए गढ़ी अपहरण की कहानी, गया जेल
विज्ञापन

पिता को फोन पर बताया, डेढ़ लाख रुपये नहीं देने पर अपहर्ता ले सकते हैं जान
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। महिला मित्र को डेढ़ लाख रुपये देने के लिए गांधीनगर के एक युवक ने खुद के अपहरण की कहानी गढ़ डाली। पिता को फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया है यदि डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए गए तो वे जान से मार देंगे। पुलिस ने चंद घंटों में ही युवक को बरामद किया तो सच्चाई सामने आई। अपहरण की झूूठी सूचना देने पर शांतिभंग की धाराओं में केस दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया।
कस्बे के गांधी नगर निवासी एक व्यक्ति सोमवार सुबह परेशान हालत में कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि बेटा मेराज सुबह छह बजे पेट्रोल डलवाने की बात कह स्कूूटी लेकर घर से निकला था। थोड़ी देर बाद बेटे ने अपने मोबाइल से फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया है। यह लोग छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर वे जान से मार सकते हैं। अपहरण की आशंका पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। जिस मोबाइल से कॉल की गई थी तुरंत उसकी लोकेशन ट्रेस की जाने लगी।
विज्ञापन

फोन की लोकेशन मिठवल रोड पर आई तो प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह अपहर्ताओं से टक्कर लेने और बंधक को छुड़ाने के लिए पुलिस बल तैयार कर रवाना हुए। मौके पर मेराज अकेला मिला। पूछताछ हुई तो बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। दरअसल उसकी एक महिला मित्र को डेढ़ लाख रुपये की जरूरत थी। पिता से यह धनराशि निकलवाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। उसे हिरासत में ले लिया गया। लॉकडाउन में ऐसी हरकत करने के कारण उसके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह प्रभारी के साथ एसआई शशांक कुमार सिंह, एसआई शेषनाथ यादव, आरक्षी दिलीप द्विवेदी सर्विलांस सेल और प्रभाकर राज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed