फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man molested after entering the lodge

Siddharthnagar News: लाॅज में घुसकर युवक ने छेड़खानी, लोगों ने पीटा

Mon, 04 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Young man molested after entering the lodge
सिद्धार्थनगर। नगर के बर्डपुर मार्ग स्थित एक लाॅज पर शनिवार रात शादी समारोह में शराब के नशे में धुत होकर एक युवक घुस गया। वह महिलाओं से छेड़खानी करने के साथ ही फोटो खीचने की कोशिश कर रहा था। इस पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई भी की। लेकिन मामले थाने तक नहीं पहुंचा। पिटने वाला भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


नगर के बर्डपुर मार्ग पर स्थित एक लाज पर शादी समारोह में लोग जुटे थे। बताया जा रहा है कि द्वारपूजा चल रहा था। इसी बीच एक युवक शराब के नशे में धुत होकर घुस गया। जबकि उसे शादी में किसी तरफ से निमंत्रण भी नहीं मिला था। वह महिलाओं के करीब जाकर कभी फोटो खीचने की कोशिश कर रहा था तो कभी हाथ पकड़ने की। इसी बीच किसी महिला से अभद्रता कर बैठा। फिर क्या कार्यक्रम में दौरान कुछ लोग उसे पकड़ लिए और उसकी धुनाई शुरू कर दी। पिटाई करते हुए बाहर लाए और फिर छोड़कर चले गए। इस बात की चर्चा पूरे दिन होती रही। लेकिन मामला थाने तक नहीं पहुंचा और न ही किसी ने इसकी शिकायत की। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस प्रकार के किसी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ना ही किसी ने उन्हें सूचना और घटना के संबंध में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed