{"_id":"6508ba96d298170c4e097e47","slug":"young-man-left-home-to-buy-land-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4867-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जमीन खरीद के लिए घर से निकला युवक, तीन दिन से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जमीन खरीद के लिए घर से निकला युवक, तीन दिन से लापता
Tue, 19 Sep 2023 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के महदेवा गंगाराम गांव निवासी एक युवक 15 सितंबर को लापता हो गया है। परिजन थाने में तहरीर देकरउसको खोजबीन करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लापता हुए युवक की तलाश में जुट गई है।
क्षेत्र के महदेवा गंगाराम गांव निवासी त्रिलोकीनाथ चौरसिया (25) पुत्र जामवंत चौरसिया सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य करता है। इसके परिवार में जमीन खरीदने की बात चल रही थी। इसने अपनी तरफ से 10 से 20 हजार रुपये जमीन खरीदे के लिए परिवार को देने के लिए कहा था। 15 सितंबर को उसके परिजन जमीन रजिस्ट्री करने के लिए तहसील शोहरतगढ़ गए थे। इसने परिजन से कहा कि तहसील में कागजात तैयार करवाइए। दोपहर में मैं भी पहुंच जाऊंगा। त्रिलोकी नाथ चौरसिया घर साढ़े 12 बजे तहसील के लिए बाइक से निकल गया। परिजन उसका इंतजार काफी देर तक करते रहे। जब वह तहसील नही पहुंचा। इस संबंध चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन में पुलिस जुट गई है। लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। संवाद