फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man found unconscious dies during treatment

Siddharthnagar News: बेहोश अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 27 Jun 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Young man found unconscious dies during treatment
स्थानीय थाना क्षेत्र के लमुईताल निवासी एक युवक की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले वह बेहोश अवस्था में गांव के पास मिला था। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लमुईताल गांव के टोला मंझरिया निवासी रामकरन (21) 24 जून को घर से किसी रिश्तेदार को पहुंचाने कैंपियरगंज क्षेत्र में गया था। बताया जाता है कि वापस लौटते समय मरहठा गांव के पूरब पुलिया के पास वह घायल अवस्था में सड़क के बगल में पड़ा था और बाइक पुलिया के नीचे गिर कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, जिससे यह जाहिर होता है कि किसी वाहन की ठोकर से वह सड़क पर गिर पड़ा और बाइक नीचे चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed