{"_id":"674ca6e55fd07a60bb09e05c","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-truck-friend-critical-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128187-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रक की चपेट आने से युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रक की चपेट आने से युवक की मौत, साथी गंभीर
Sun, 01 Dec 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे के सीएचसी अस्पताल के सामने एक बाइक सवार रविवार को ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज जिला मुख्यालय माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक युवक के शव को सदर की पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गड़ाकुल निवासी रेहान (20) पुत्र युसूफ और छतहरी निकासी शुभम (18) पुत्र वीरेंद्र गिरी एक बाइक से गड़ाकुल चौराहे से कस्बे में जा रहे थे। जैसे ही सीएचसी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट आ गए। इस हादसे में रेहान के पेट के ऊपर से ट्रक पहिया गुजर गया और शुभम भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों इस घटना को देखकर दोनों युवकों को सीएचसी ले गए।
जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत खराब होने की वजह से जिला मुख्यालय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां रेहान की मौत हो गई और घायल शुभम का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई और दूसरे युवक के पैर की हड्डी टूट गई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।