फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   young boy died in suspicious situation

Siddharthnagar News: बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, चेहरे व नाक पर चोट के निशान

Sat, 04 Feb 2023 10:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2023 10:36 AM IST
सार

विशाल के पिता वकील प्रसाद मौर्य ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विशाल मौर्या माता-पिता का इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन थी जिसकी शादी हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का चेहरे पर चोट के निशान थे और शरीर काला पड़ गया था, लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त नहीं हुई थी।

विज्ञापन
young boy died in suspicious situation
बर्डपुर क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

 बाइक सवार युवक का शव सोनबरसा गांव जाने वाली सड़क के किनारे एक खेत में मिला। उसके चेहरे व नाक पर चोट के निशान थे और बाइक उसके पैर के पास पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के बासगांव थानाक्षेत्र के भैसही बाजार गांव के मूल निवासी वकील प्रसाद सीएचसी बर्डपुर में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत हैं। वकील परिवार के साथ सीएचसी बर्डपुर के आवास में रहते हैं। वकील प्रसाद के मुताबिक उनका पुत्र विशाल मौर्या (25) बृहस्पतिवार शाम को बाइक से किसी कार्य से कहीं गया था।
विज्ञापन


विशाल को खाना खाने के लिए की रात 8.30 बजे फोन किया तो विशाल ने थोड़ी देर में आने की बात कही थी। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करना शुरू किए। शुक्त्रस्वार सुबह सात बजे कुछ लोगों ने सड़क के किनारे खेत में बाइक सवार युवक का शव देखा। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल के पिता वकील प्रसाद मौर्य ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विशाल मौर्या माता-पिता का इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन थी जिसकी शादी हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का चेहरे पर चोट के निशान थे और शरीर काला पड़ गया था, लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त नहीं हुई थी।

एसओ मोहाना संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थित स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed