फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   You will not have to go out to get rid of drug addiction

Siddharthnagar News: विधायक ने की बढ़नीचाफा से रोडवेज बस संचालन की मांग

Thu, 08 Feb 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 08 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
You will not have to go out to get rid of drug addiction
डुमरियागंज। विधायक सैयदा खातून ने बुधवार को परिवहन मंत्री से मिलकर नगर पंचायत बढ़नीचाफा से रोडवेज बस संचालन की मांग की है। उन्होंने यह पहल अमर उजाला में मंगलवार को तीन बार बदलना पड़ता है वाहन, लोग हो रहे परेशान, शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान लेते हुए की। विधायक ने कहा कि समाचार पत्र अमर उजाला ने जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रकाशित कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन

डुमरियागंज तहसील के अंतिम छोर पर बसे बढ़नीचाफा से जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर के लिए चलने वाली परिवहन निगम की बस सेवा एक साल से अधिक समय से बंद है। जिस पर अमर उजाला में जिला मुख्यालय जाने के लिए यहां के लोगों की समस्या से संबंधित खबर मंगलवार को प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों को आवागमन मे हो रही दिक्कतों को संज्ञान में लेकर सपा विधायक सैयदा खातून ने लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। साथ ही उन्हें पत्र देकर क्षेत्रीयजनों को हो रही दिक्कतों का उल्लेख करते हुए बस सेवा का संचालन फिर से शुरू किए जाने की मांग की है। परिवहन मंत्री ने उन्हें अगले महीने से बंद पड़ी बस सेवा का संचालन शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। विधायक ने परिवहन मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed