{"_id":"672a58b4624108a07e0162ba","slug":"you-can-easily-study-triple-c-golden-opportunity-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126777-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आसानी से कर सकते हैं ट्रिपल-सी की पढ़ाई, सुनहरा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आसानी से कर सकते हैं ट्रिपल-सी की पढ़ाई, सुनहरा अवसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कंप्यूटर की पढ़ाई करने के इच्छुक पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वह ट्रिपल-सी की पढ़ाई कर सकते हैं। बशर्ते उनके घर की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम हो और सरकार की ओर से कोई छात्रवृत्ति नहीं ले रहे हों। ऐसे युवा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पोर्टल पर 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए निशुल्क शिक्षा मुहैया कराने की योजना शुरू की गई है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में द्वितीय चरण में समय सारिणी ऑनलाइन संचालित ''ओ'' लेवल एवं ''सीसीसी'' कंप्यूटर प्रशिक्षण योजनांतर्गत पिछड़े वर्ग के ऐसे शिक्षित बेरोजगार जो किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो, वार्षिक आय एक लाख रुपये तक हो और उम्र अधिकतम 35 वर्ष तक तथा इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण हो।
वह नाईलेट द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था देवेंद्र नाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफाॅरमेशन टेक्नोलॉजी डीएनआईटी में ''ओ'' लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कर सकते हैं। इस संबंध में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन ने बताया कि विभाग के पोर्टल पर पात्र व इच्छुक अभ्यर्थती आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -
इस प्रकार करें आवेदन
पात्र एवं इच्छुक आवेदक पिछड़ा वर्ग विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वे किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, निजी इंटरनेट के माध्यम से संशोधित समय-सारणी के अनुसार 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में शुद्ध प्रविष्टियों को दर्ज एवं शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड करते हुए एक प्रति डाउनलोड कर समस्त अभिलेखों सहित अंतिम तिथि तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, द्वितीय तल, कलक्ट्रेट भवन में जमा करना अनिवार्य है।