{"_id":"6054d8518ebc3e8d1b2ec127","slug":"yogi-government-s-goal-to-take-uttar-pradesh-to-height-siddharthnagar-news-gkp388987174","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने दी उत्तर प्रदेश को नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने दी उत्तर प्रदेश को नई पहचान
विज्ञापन
लोहिया कला भवन में जिले के विकास पुस्तिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य। सं?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘उत्तर प्रदेश को ऊंचाई तक ले जाने का योगी सरकार का लक्ष्य’
लोहिया कला भवन में योगी सरकार के चार साल पूरा होने पर कार्यक्रम हुआ आयोजन
मंत्री ने विधानसभा क्षेत्रवार विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि योगी सरकार के चार साल में प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में आगे बढ़ाने का रास्ता बना दिया है। आगे भी तेजी से काम कर प्रदेश को ऊंचाई तक ले जाना है।
कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने शुक्रवार को लोहिया कला भवन में विकास पुस्तिका का विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि चार साल का कार्यकाल प्रदेश को बीमारू राज्य की पहचान से निकालकर समर्थ और सक्षम राज्य की ओर बढ़ाने का काल खंड रहा है। उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सुशासन एवं पारदर्शिता के उदाहरण गिनाए। कहा कि सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों समेत सभी वर्गों के लोगों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।
अपराध का ग्राफ शून्य होने की चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में लोगों में खौफ हुआ करता था, अब अपराधियों में खौफ है। उन्होंने जिले के सभी विधान सभावार विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन भी किया। समारोह को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने भी संबोधित किया। संचालन नितेश पांडेय ने किया। इससे पूर्व पीडी संत कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, उपायुक्त स्वत: रोजगार योगेंद्र लाल भारती ने स्वयं सहायता समूह, उपकृषि निदेशक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा ने जिले की उपलब्धियों से अवगत कराया। अंत में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्ता, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक खान, डीओ एनआईसी नसीम अहमद, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री राजू श्रीवास्तव समेत राजेंद्र पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, साधना चौधरी, दीपक मौर्या, एसपी अग्रवाल, कन्हैया पासवान, महेश वर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विदेशों में बढ़ी ‘काला नमक’ की मांग
जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ के तहत चयनित ‘काला नमक चावल’ की मांग अब देश ही नहीं, विदेशों में भी बढ़ रही है। इसके पीछे सीएम योगी आदित्यनाथ की कुशल रणनीति का परिणाम है। बीते चार वर्षों में सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण, बिस्कोहर में राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत 14989.556 लाख की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण, जनपद में 44.31 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण प्रमुख है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत 6993 लाभार्थियों को रोजगार दिया गया। 37 रोजगार मेले के माध्यम से 3155 युवाओं को रोजगार, कोविड-19 के दौरान मनरेगा के तहत 77618 प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र बांसी को उच्चीकृत कर 50 शैय्या चिकित्सालय का कार्य प्रारंभ, नवीन थाना कठेला, शिवनगर डिडई, पुलिस लाइन में 100 कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक के निर्माण की स्वीकृति मिली। स्वच्छ भारत मिशन योजना में 304714 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 1605 परिषदीय स्कूलों का जीर्णोद्धार किया गया।