फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   yk president and shivakant elected secretory

वाईके अध्यक्ष और शिवाकांत मंत्री निर्वाचित

Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
yk president and shivakant elected secretory
मेडिकल कालेज के सभागार में शपथ लेते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संव? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
वाईके अध्यक्ष और शिवाकांत मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से वाईके द्विवेदी को अध्यक्ष, रामकरन गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शिवाकांत पांडेय को जिलामंत्री घोषित किया गया। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सभागार में सोमवार को अशोक त्रिपाठी की अध्यक्षता और शिवाकांत पांडेय के संचालन में हुए अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत और प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने भी हिस्सा लिया।

अधिवेशन का आगाज विधायक श्यामधनी राही, सीएमओ डॉ. वीके. अग्रवाल, एडीएम उमाशंकर और प्राचार्य डॉ. एके झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अन्य पदाधिकारियों में सुरेंद्र कुमार जाटव को कोषाध्यक्ष और शिवपूजन मणि को संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वाईपी यादव, गोविंद प्रसाद ओझा, अमित त्रिपाठी, उमेश पांडेय, राजेश मिश्रा, सुजीत जायसवाल, रणजीत कुमार, लल्लन भास्कर, जयगोविंद यादव, रंजना जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed