{"_id":"6ae7751b3db2bc7d560ca9eb","slug":"siddharthnagar-news-traffic-month-begins-rally-organised-to-create-awareness-about-rules-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167499-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यातायात माह शुरू, नियमों के प्रति जागरूक करने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यातायात माह शुरू, नियमों के प्रति जागरूक करने निकाली रैली
Sun, 01 Nov 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
शहर में निकाली गई यातायात माह नवंबर जागरूकता रैली। स्रोत विज्ञप्ति
- एसएसपी ने पुलिस लाइंस से रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग और ओवरस्पीडिंग से बचने की दी जाएगी जानकारी
- नशे में वाहन चलाने और नाबालिगों को ड्राइविंग से रोकने पर रहेगा जोर
सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार से यातायात माह नवंबर-2026 की शुरुआत हुई। पुलिस लाइंस से एसएसपी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे महीने अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित यातायात के नियमों और सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।
रैली रिजर्व पुलिस लाइंस से निकलकर पावर हाउस तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, साड़ी तिराहा और सनई चौराहे से होते हुए वापस पुलिस लाइंस पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न मार्गों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। रैली में ''''कभी न चलें तीन सवारी, जिंदगी पर पड़ेगा भारी'''' जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित सफर का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और ओवरस्पीडिंग से बचने की अपील की जाएगी। इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन या ईयरफोन का इस्तेमाल नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस का विशेष जोर नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने पर रहेगा। अभिभावकों से अपील की जाएगी कि वे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। साथ ही उन्हें यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव सहित यातायात पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे।