फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Indicators and dividers will show the way, speed will slow down

Siddharthnagar News: संकेतक और डिवाइडर दिखाएंगे रास्ते, थमेगी रफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Indicators and dividers will show the way, speed will slow down
चि​ल्हिया-पलटा देवी बाजार मार्ग पर निबियामा सूर्य कुड़ियां के बीच में नहर पर तीव्र मोड। संवाद
- कोहरे में हादसे रोकने के लिए 25 मार्गों पर होंगे सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन

- पांच करोड़ रुपये से लगेंगे संकेतक बोर्ड, कैट आई, स्पीड ब्रेकर और सफेद पट्टी
सिद्धार्थनगर। कोहरे में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले के दुर्घटना संभावित 25 मार्गों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए शासन से पांच करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। करीब एक करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं। इन मार्गों पर गति सीमा के बोर्ड, चमकने वाली कैट आई, स्पीड ब्रेकर, सफेद पट्टी और चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे।
तराई क्षेत्र होने के कारण जिले में सर्दियों के दौरान घना कोहरा पड़ता है। कम दिखाई देने के कारण खासकर रात में वाहन चालकों को सड़क और मोड़ का अंदाजा नहीं लग पाता। तेज रफ्तार और संकेतकों की कमी भी हादसों की वजह बनती है। इसे देखते हुए शासन ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। पीडब्ल्यूडी ने ऐसे मार्गों को चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


अंधे मोड़ और स्कूलों के आसपास लगेंगे बोर्ड
योजना के तहत अंधे मोड़ों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वाहन चालकों को पहले से सतर्क करने के लिए चेतावनी और गति सीमा के बोर्ड लगाए जाएंगे। रात और कोहरे में सड़क की दिशा स्पष्ट करने के लिए कैट आई और सफेद पट्टी लगाई जाएगी। स्कूलों के आसपास स्कूल संबंधी संकेतक बोर्ड और जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। इसके अलावा सड़क पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए अन्य जरूरी इंतजाम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों में जा चुकी है कई लोगों की जान
जिले में सड़क हादसों की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में सड़क हादसों में 200 से अधिक लोगों की जान गई थी। वर्ष 2024 में यह संख्या करीब 185 से 190 के बीच रही। वहीं, इस वर्ष सितंबर तक हादसों में मृतकों की संख्या करीब 200 पहुंच गई थी। अंधे मोड़, तेज रफ्तार और कोहरे में कम दिखाई देना हादसों के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

इन मार्गों पर होंगे सुरक्षा के इंतजाम
योजना में तेतरी-सोहांस लोटन मार्ग, उसका-बृजमनगंज मार्ग, पकड़ी-उदयपुर मार्ग, जगमोहनी-सनई मार्ग, मोहाना-लोटन मार्ग, शोहरतगढ़-चेतिया संपर्क मार्ग, सिरवत-टेडिया मार्ग, चिल्हिया-परैया-बर्डपुर मार्ग, शोहरतगढ़-खुनुवा-महला संपर्क मार्ग और चिल्हिया से पल्टादेवी वाया बजहा मार्ग सहित कुल 25 मार्ग शामिल हैं।
पीडब्ल्यूडी के जेई चंद्रसेन सिंह ने बताया कि चिह्नित मार्गों पर गति सीमा के बोर्ड, कैट आई, स्पीड ब्रेकर, सफेद पट्टी और स्कूल संकेतक बोर्ड लगाने का काम कराया जाएगा।


बोले अफसर
जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत सड़क सुरक्षा से जुड़े कामों के लिए मंजूरी मिली है। चिह्नित सड़कों पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
- कमल किशोर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed