Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: After the rain, the number of cold and fever patients increased, advice to avoid cold with medicine

Siddharthnagar News: बारिश के बाद बढ़े जुकाम बुखार के मरीज, दवा के साथ ठंड से बचने की सलाह

Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: After the rain, the number of cold and fever patients increased, advice to avoid cold with medicine
बिस्कोहर पीएचसी पर मरीजों का उपचार करते फार्मासिस्ट राकेश चौधरी। संवाद
- जन आरोग्य मेले में डॉक्टर और एलटी मिले अनुपस्थित, होगी जांच
विज्ञापन

- जिले के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा मेला, मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच और वितरित की गईं दवाएं
सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दीं और मौसम में बदलाव को देखते हुए ठंड से बचाव की सलाह दी।
डॉक्टर और एलटी नहीं पहुंचे मेले में, 152 मरीजों का हुआ उपचार
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 152 मरीजों का उपचार किया गया। सबसे अधिक 30 मरीज नौवागांव और सबसे कम 13 मरीज रसूलपुर केंद्र पर पहुंचे। भवानीगंज में डॉक्टर और रसूलपुर में एलटी अनुपस्थित मिले। न्यू पीएचसी डुमरियागंज में डॉ. अखिलेश कसौधन और डॉ. रामकिशोर प्रजापति ने 18 मरीजों का उपचार किया। चकचई में डॉ. अनवरुल हक ने 22, अजगरा में डॉ. राकेश कुमार ने 21, देईपार में डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने 20, बढ़नीचाफा में डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने 14 और नौवागांव में डॉ. रामगोपाल यादव ने 30 मरीजों की जांच की। रसूलपुर में डॉ. जबीउल्लाह ने 13 मरीजों को देखा। भवानीगंज में डॉक्टर की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट उमेश चंद्र गुप्ता ने 14 मरीजों का उपचार किया। अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, त्वचा रोग, पेट दर्द और मधुमेह से पीड़ित थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि अजगरा में वार्ड बॉय छोटू अवकाश पर थे। रसूलपुर में एलटी नीलू और भवानीगंज में डॉक्टर की अनुपस्थिति की जांच कराई जाएगी। संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में 251 मरीजों का उपचार
बिस्कोहर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को बिस्कोहर और कोहडौरा स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 251 मरीजों का उपचार किया गया। बिस्कोहर पीएचसी पर 105 और कोहडौरा अतिरिक्त पीएचसी पर 146 मरीज पहुंचे। बिस्कोहर में चिकित्सक डॉ. एहतेशाम अहमद ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। ऐसे में फार्मासिस्ट राकेश चौधरी ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। यहां त्वचा रोग के 41, सर्दी-जुकाम व बुखार के 39, पेट संबंधी 19, श्वसन संबंधी तीन, मधुमेह के दो और उच्च रक्तचाप का एक मरीज पहुंचा। फार्मासिस्ट ने बताया कि केंद्र पर 190 प्रकार की जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने मरीजों का उपचार किया। यहां त्वचा रोग के 45, सर्दी-जुकाम व बुखार के 46, पेट संबंधी 20, मधुमेह के 22, श्वसन संबंधी 10 और उच्च रक्तचाप के तीन मरीज पहुंचे। दोनों केंद्रों पर किसी मरीज को रेफर नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ी लालपुर में 25 और बभनी बाजार में 60 मरीज पहुंचे
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने 25 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। मरीजों में खांसी, बुखार, बीपी, पेट दर्द, सांस फूलने और फोड़े-फुंसी की शिकायतें रहीं। जांच के बाद उन्हें दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी गई। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी बाजार में भी मेले का आयोजन हुआ। यहां डॉ. वसीम अख्तर ने 60 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। बरसात के बाद बुखार, खांसी, फोड़े-फुंसी, खुजली, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग और दस्त की शिकायत लेकर मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। चिकित्सक ने मरीजों को उपचार के साथ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।

मेले में पहुंचे 15 मरीज, जांच के बाद दी दवा
महदेवा बाजार। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. शाहिद अख्तर ने 15 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं। इनमें बुखार के पांच, फोड़े-फुंसी के दो, दाद-खाज के चार और जोड़ों के दर्द से पीड़ित चार मरीज शामिल रहे। फार्मासिस्ट रमेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को जांच और उपचार के साथ जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed