फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   X-ray test will be done in CHC, patients will not have to wander

Siddharthnagar News: सीएचसी में होगा एक्स-रे जांच, मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा

Sat, 24 Feb 2024 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
X-ray test will be done in CHC, patients will not have to wander
- सीएचसी मिठवल में 18 लाख रुपये की लागत से लगा मशीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिलौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल तिलौली में नई हाईटेक डिजिटल एक्स-रे मोबाइल मशीन लगाई गई है। इसके लगने से लोगों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पहले एक्स-रे जांच की सुविधा न होने के कारण बाहर जाकर लोगों को जेब ढीली करनी पड़ती थी।

सीएचसी मिठवल में क्षेत्र के 50 से अधिक लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। अस्पताल पर एक्स-रे जांच की सुविधा नहीं थी। इसलिए लोगों को बाहर जाकर जांच करवाना पड़ता था, जिसके लिए उन्हें जेब ढीली करना पड़ रही थी। लेकिन अब मरीजों की जेब ढीली नहीं होगी। क्योंकि लगभग 18 लाख रुपये की हाईटेक डिजिटल एक्स-रे मशीन लग गया है। जिससे दो से तीन मिनट में फिल्म व रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय निवासी अरबाज चौधरी का कहना है की डिजिटल एक्स-रे मशीन लगने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस संबंध में सीएचसी मिठवल तिलौली के अधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है की लोगों को एक्स-रे के लिए बाहर भेजना पड़ता था। जो एक्स-रे मशीन अस्पताल में मौजूद थी वह लो-वोल्टेज की वजह से चल नहीं पा रही थी। नए हाईटेक डिजिटल एक्स-रे मशीन लगने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed