फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   x ray machine available in district hospital

दंत रोग की ओपीडी में एक्स-रे व उपकरणों की हुई आपूर्ति

Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
x ray machine available in district hospital
जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीज की दांत के बारे में जानकारी देते चिकित्सक। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दंत रोग की ओपीडी में एक्स-रे व उपकरणों की हुई आपूर्ति
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल के दांत रोग ओपीडी में मरीजों का बेहतर इलाज होगा। एक साल के इंतजार अस्पताल में एक एक्स-रे मशीन एवं उपकरणों की आपूर्ति हो गई है। अस्पताल में अभी बेहतर संसाधन नहीं होने के कारण मरीजों को रेफर किया जा रहा है।
संयुक्त जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद ओपीडी में एक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिल्पी गंगवार, दो जूनियर रेजीडेंट एवं एक डेंटल हाईजनिस्ट की नियुक्ति हो गई है। एक्स-रे मशीन एवं अन्य उपकरणों के अभाव में मरीजों को रेफर किया जाता है। एक्स-रे ही नहीं, कारण खराब दांत वाले मरीजों को भी रेफर किया जा रहा है। ऐसे मरीजों को निजी अस्पतालों में रुपये खर्च करके इलाज कराना पड़ रहा है। दांत निकालने के भी पर्याप्त उपकरण नहीं थे। यही कारण है कि ओपीडी में मात्र 20-30 मरीज ही पहुंच रहे हैं। एक साल के इंतजार के बाद उपकरण आए हैं।
विज्ञापन

जबड़े की सर्जरी के उपकरण नहीं
ओपीडी में नई एक्स-रे मशीन आ गई है। दांत निकालने एवं फिलिंग के लिए उपकरण प्राप्त हो गए हैं। सरकारी अस्पताल में अब खराब दांत को निकालने के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट की सुविधा मिलेगी, जबकि जबड़े की सर्जरी के लिए उपकरणों का अब भी अभाव है। मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि ओपीडी में सर्जरी के उपकरणों की भी आपूर्ति की जाएगी। मरीजों के इलाज में कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed