फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   wrestling between pradip and vinod thrilled

चंडीगढ़ के प्रदीप और हरियाणा के विनोद के बीच हुई रोमांचक कुश्ती

Mon, 14 Nov 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
wrestling between pradip and vinod thrilled
कुश्ती दंगल में हरियाणा के पहलवान राजेश व अयोध्या के पहलवान अनूप दास दांव आजमाते हुए। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चंडीगढ़ के प्रदीप और हरियाणा के विनोद के बीच हुई रोमांचक कुश्ती
विज्ञापन

बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)। नगर पंचायत बिस्कोहर के राजकीय डिग्री कालेज के सामने आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल के अंतिम दिन सोमवार को चंडीगढ़ के प्रदीप और हरियाणा के विनोद के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। अंतिम कुश्ती में 21 हजार रुपये इनाम था। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर दांव आजमाए, लेकिन निर्धारित समय 20 मिनट में हार-जीत का फैसला नहीं हो सका। इनाम की राशि दोनों पहलवानों में बांट दी गई।
दूसरे दिन के कुश्ती दंगल में मेरठ के छोटा डॉन व आगरा के सुरेंद्र के बीच रोमांचक कुश्ती में छोटा डॉन विजयी रहे। अयोध्या के नरेंद्र दास ने आगरा के भीम को चित कर दिया, जबकि राजेश हरियाणा व अनूप दास अयोध्या की कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन

कारिया शरीफ उत्तराखंड के गूंगा पहलवान ने पंजाब के मनोज पहलवान को पटकनी दी। सर्वेश तिवारी व भूरा पहलवान (बदायूं) के बीच हुई कड़ा मुकाबला हुआ। सर्वेश तिवारी ने जीत हासिल की। अयोध्या के पहलवान विवेकदास ने आगरा के पहलवान गामा पर जीत हासिल की। आगरा के भीम व कारिया शरीफ के गूंगा के बीच में कांटे की टक्कर हुई, जिसमें गूंगा पहलवान ने कुश्ती जीत ली। दंगल में 20 जोड़े पहलवानों ने दमखम दिखाए। इस मौके पर स्वामी राम दिनेशाचार्य, हनुमानगढ़ी के महंत बालकराम दास, आयोजक अभिषेक दास, अजय गुप्ता, कालिया बाबा, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह, हनुमत निवास पाठक, विक्की कौशल, विनय जायसवाल सहित नगर व क्षेत्र के भारी तादाद में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed