फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Worship of Hanuman ji with devotion

भक्तिभाव से हुई हनुमान जी की आराधना

Sat, 31 Mar 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Mar 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Worship of Hanuman ji with devotion
सिद्धार्थनगर में केक काटकर हनुमान जयंती मनाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को हनुमान जयंती भक्तिभाव से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने कीर्तन-भजन कर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। आस्था के  साथ हनुमान जी की आराधना की गई। जहां केक काटकर हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाया गया। वहीं, भंडारे का आयोजन कर प्रसाद भी वितरित किया गया। 
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। कपिलवस्तु रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भजन-कीर्तन चलता रहा। प्रतिमा का श्रृंगार किया गया। पुरानी नौगढ़ स्थित संकटमोचन मंदिर में भी लोगों ने दर्शन किया। बेलहिया स्थित दुर्गा मंदिर में शाम 4 बजे से सुंदर कांड का पाठ हुआ। ढोल -मजीरे पर श्रद्धालुओं सुंदर कांड की चौपाइयां गाई। हनुमानगढ़ी व जेल कॉलोनी स्थित मंदिर व सिंहेश्वरी मंदिर में भी लोगों ने पूजन किया। वन विभाग मोहल्ले में लोगों ने हनुमान जयंती पर केक काटा। मेंहदीपुर बालाजी कीर्तन किया गया। भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान दीपक कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम दास गुप्ता, सूरज जायसवाल, करुणेश जायसवाल, देवेंद्र त्रिपाठी, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, मंतराम, सुदामा, दिलीप, मनोज, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed