फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   worship begins in navratri

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घरों में हुई कलश स्थापना, पूजा पंडालों में शुरू हुई पूजा

Tue, 27 Sep 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
worship begins in navratri
शहर के श्रीसिंहेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर पूजा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घरों में हुई कलश स्थापना, पूजा पंडालों में शुरू हुई पूजा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को मंदिरों व घरों में आदिशक्ति की उपासना शुरू हो गई। कलश स्थापना के बाद ही जय जय मां शेरावाली..., अंबे तू है जगदंबे काली... जैसे गीतों की धुन के बीच श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। शक्ति के दरबार में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के बीच शक्ति की साधना के अनुष्ठान शुरू हुए। या देवी सर्वभूतेषु...देवी मंत्र के बीच घंटे बजे तो देवी के जयकारे गूंजने लगे।
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में देवी की स्तुति हुई और पूजा पंडालों में पूजा शुरू हो गई। श्रद्धालुओं की टोली देवी प्रतिमाएं लेकर जाती दिखी। पूजा पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित नहीं हुई है, लेकिन कलश स्थापना के साथ शक्ति की स्थापना हो गई है। सुबह-शाम नियमित पूजा हो रही है।
विज्ञापन

शहर के श्री सिंहेश्वरी माता मंदिर में सूर्योदय से पहले ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। नवरात्रि में नौ दिन तक व्रत रहकर पूजा करने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर में नंगे पांव पहुंचे थे, उन्होंने काफी देर तक कतार में खड़े रहकर अपनी बारी आने की प्रतीक्षा की। वहीं पूजा सामग्री की दुकानें लग जाने के कारण श्रद्धालुओं को सुविधा हुई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के बेलहिया स्थित दुर्गा मंदिर में भी काफी संख्या में लोगों ने पूजा की। शाम को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुआ और श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा पंडालों में बढ़ी रौनक
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र व कस्बे में स्थापित प्रतिमाओं के पास पर्दे वाले चलचित्र लगाए गए हैं, जहां राम लीला अथवा अन्य देवी देवताओं की फिल्में दिखाई जा रही हैं।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर व गांव के प्रसिद्ध मंदिरों में माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। साथ ही लोगों ने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की। मंदिर माता रानी के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवती से सुख समृद्धि की कामना की। घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। नगर के शिव चरण पोखरा स्थित श्रीराम जानकी दुर्गा धाम मंदिर, उत्तर यादव डीह स्थित समय माता मंदिर, सिकौथा स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर, रोहनीभारी स्थित देवी मंदिर, गदाखौवा गांव के भिरुरा स्थित समय माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवती के दर्शन किए।
कलश यात्रा निकालकर शुरू की साधना
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र टड़ियां वैष्णो मंदिर परिसर में नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के लिए महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और बूढ़ी राप्ती नदी के होरिलापुर घाट पर जल भरा। यज्ञाचार्य पं. संदीप मिश्रा ने बताया कि यज्ञ पुनीत कार्य है। यज्ञ से बुद्धि का विकास होता है और वातावरण सही रहता है। पं. देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार किया। शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा कलश यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर रमेश मणि त्रिपाठी, समिति के अध्यक्ष मेजर सिंह चौहान, महेश वर्मा, राधिका सिंह चौहान, शिवा चौहान मौजूद थे।
नवरात्रि के पहले दिन पकड़ी बाजार, पिंपरी, मस्जिदिया पिंपरी, भठवां, लालपुर, जम्मिरिया, बभनी बाजार, भपसी, भटपुरवा, बैजनथा, खेतवला, बंगवा, लमुइया, बैलिहवा, नकाही, बरैनिया, टेढ़ी, धनगढिया, रेहरवा, बुढ़इया आदि जगहों पर पंडालों में रौनक बढ़ गई है।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार पल्टा देवी मंदिर में सुबह मेले जैसा दृश्य हो गया। दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार, योगमाया मंदिर में सुबह देवी गीत गाती महिलाएं मंदिर पहुंचने लगीं। लंबी कतार के बीच भक्तों को देवर मां के दर्शन के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ी।

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के गालापुर स्थित वटवासिनी मां काली स्थान सहित क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों व अन्य मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। वटवासिनी मां काली स्थान पर लोग भोर से ही पहुंचने लगे। मां काली स्थान घंटा-घड़ियाल और शंख ध्वनि से गूंजता रहा। इसी तरह डुमरियागंज स्थित पंचायती माता दुर्गा मंदिर, रामलीला मैदान स्थल स्थित शिव मंदिर, भारतभारी स्थित दुर्गा मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, हल्लौर और देईंपार स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की उपासना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed