फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Work boycott of doctors, workers in support of demands

मांगों के समर्थन में चिकित्सकों, कर्मियों का कार्य बहिष्कार

Fri, 09 Jul 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of doctors, workers in support of demands
मांगों के समर्थन में चिकित्सकों, कर्मियों का कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में स्थानांतरण प्रक्रिया का सामूहिक विरोध
जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दो घंटे ठप रही ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण काल में स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के विरोध में स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य कर्मचारी से जुड़े संगठन लामबंद हो गए हैं। तबादला प्रक्रिया निरस्त करने की मांग को लेकर दो घंटे तक जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी कार्य ठप रही। इस दौरान मरीजों को चिकित्सक से इलाज कराने के लिए इंतजार करना पड़ा।

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से 10 बजे तक चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य ठप रखा। उनका गुस्सा कोरोना संक्रमण काल में स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के मुद्दे पर था। पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. एके झा ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। पहले से कोरोना ड्यूटी करने वालों को व्यवस्था के बारे में सही जानकारी है। ऐसे में गैर जनपद स्थानांतरण के बाद ड्यूटी करने में दिक्कत आएगी, साथ ही शासन की भी छवि धूमिल होगी। लिहाजा कोरोना संक्रमण काल में स्थानांतरण प्रक्रिया निरस्त होना ही बेहतर है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री गोविंद प्रसाद ओझा ने बताया कि 11 जुलाई तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जबकि 12 जुलाई को लखनऊ स्थित महानिदेशक कार्यालय का घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिला अस्पताल के अलावा अन्य सरकारी अस्पतालों में दो घंटे तक मरीज नहीं देखे गए। धरने को डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. एके पासवान समेत एके द्विवेदी, वीके पांडेय, मनमोहन पांडेय, शमसुल हक खां, शिवपूजन मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पीसी शुक्ला, एके मिश्रा, उमेश पांडेय, डीसी पाठक, अनुराग श्रीवास्तव, आरके सिंहानिया, विजय दुबे, राहुल पांडेय, विजय पासवान, पंकज पासवान, रमेश चंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed