{"_id":"6ab02edb08619cb9370e3d97","slug":"women-were-made-aware-of-safety-at-the-bahu-beti-daughters-in-law-and-daughters-conference-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-164973-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Mon, 21 Sep 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज/पथरा। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पथरा बाजार थाना क्षेत्र के अल्लापुर मंझारी गांव में बहू-बेटी सम्मेलन और जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें टीम ने महिलाओं और बच्चियों को नारी सुरक्षा, सम्मान, नए कानून, गुड टच-बैड टच और महिला व बाल अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
टीम ने महिलाओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुए किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल सहायता लेने की अपील की। महिलाओं को बताया गया कि उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस दौरान महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं की काउंसिलिंग भी की गई और मिशन शक्ति फेज-5 का स्टीकर चस्पा किए गए। महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साथ ही नए कानूनों के प्रावधानों के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक मलखा प्रसाद, कांस्टेबल सुदामा यादव और महिला आरक्षी ममता मिश्रा मौजूद रहीं।