फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   women died in suspicious situation

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sun, 20 Nov 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
women died in suspicious situation
चिल्हिया क्षेत्र के कपिया खलासा में रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

- चिल्हिया थाना क्षेत्र के कपिया खलासा गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के कपिया खालसा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई। पुलिस पहुंचकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मायके से पहुंची उसकी मां ने अपने दामाद सहित परिवार के अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगया है। सीओ और एसओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
क्षेत्र कपिया खालसा में रविवार को दोपहर बाद लगभग ढाई बजे चांदनी (22) की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई है। परिजनों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। किसी ने मामले की जानकारी डायल-112 पर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश पंचनामा करके शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

चांदनी की मौत की खबर सुनकर, उसके मायका लोटन थाना क्षेत्र के मुड़िला से उसकी मां ने कपिया खालसा पहुंचकर उसने दामाद दिनेश कुमार और समधी सहतू अहित अन्य परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनी की मां का आरोप है कि दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करते थे। इसी साल 15 अप्रैल 2022 में अपनी पुत्री की शादी हुई थी। इस संबंध में चिल्हिया एसओ दीपक कुमार ने कहा कि डायल-112 नंबर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जानकारी ली गई। विवाहिता के परिजनों ने बताया कि महिला ने कमरे में दुप्पटे के सहारे फांसी लगा लिया। वहीं, मायका से उसकी मां ने अपने दामाद सहित अन्य परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed