फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women beat officers gave security information

Siddharthnagar News: महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा की दी जानकारी

Tue, 20 Feb 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women beat officers gave security information
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। जिले के गांव, कस्बा, स्कूल, काॅलेज, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों ने सभी के साथ शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देकर सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि अन्य कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के बारे में चर्चा करते हुए शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी और सभी के बीच पंपलेट वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed