फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman's body found landing in the pond

तालाब में उतराता मिला महिला का शव

Mon, 12 Jul 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found landing in the pond
तालाब में उतराता मिला महिला का शव
विज्ञापन

चिल्हिया थानाक्षेत्र के सिसहनिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। थानाक्षेत्र के सिसहनिया गांव के पूरब तालाब में सोमवार को एक महिला का उतराता हुआ शव मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के सिसहनिया गांव के पूरब स्थित तालाब में एक महिला की उतराती हुई लाश मिली। देखते ही देखते गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की पहचान गांव निवासी अमीरुनिशा (24) पत्नी अब्दुल मोइद के रूप में हुई। पुलिस ने सास नाजमा से जानकारी लेना चाही, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ रहीं। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमीरुनिशा का मायका शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र गनेशपुर गांव में है। अमीरुनिशा का एक डेढ़ वर्ष बेटा है। इस बाबत चिल्हिया एसओ ने बताया की महिला के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed