फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman dies after getting stuck in machine strap

मशीन के पट्टे में फंसकर महिला की मौत

Mon, 09 May 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after getting stuck in machine strap
मशीन के पट्टे में फंसकर महिला की मौत
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के भेडिहवा गांव में चल बर्फ बनाने की मशीन के पट्टे में फंसकर महिला की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की भोर में हुई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के भेडिहवा गांव निवासी घनश्याम अपने घर के बगल बर्फ बनाने वाली मशीन लगाई है। उनकी पत्नी लक्ष्मी (28) सोमवार की भोर में चार बजे मशीन में बर्फ लगा रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी पट्टा में फंस गई। महिला का हाथ हाथ भी चपेट में आ गया और यह जमीन पर गिर पड़ी। उसके बाद लोग महिला को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में महिला की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

लक्ष्मी का मायका बांसी कोतवाली क्षेत्र के भड़ही में है। लक्ष्मी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व भेडिहवा के घनश्याम के साथ हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है। हादसा होने के बाद परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में शोहरतगढ़ के थाना प्रभारी जय प्रकाश दुबे का कहना है कि इसकी जानकारी हमें नहीं है और न ही अभी कोई तहरीर मिली है। मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed