{"_id":"663fb84fadda53271807e1cd","slug":"woman-died-by-lightening-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-117320-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत
Sat, 11 May 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव के टोला मसिना में शनिवार को बिजली गिरने से दुलारी (60) पत्नी परशुराम लोधी की मौत हो गई। क्षेत्र के मसिना गांव निवासी दुलारी शनिवार को दोपहर में दो बजे के करीब गांव के पूरब आम के बाग में आम बीनने गई थी। अचानक इसी बीच गरज तड़क के साथ आंधी शुरू हो गई। दुलारी तेज आंधी देख अपने घर की तरफ जाने लगी। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। दुलारी अपने बचाव के लिए बाग में एक पेड़ के पास जाकर खड़ी हो गई। इसी बीच बिजली दुलारी के ऊपर गिर गई। जिससे दुलारी पूरी तरह झुलस गई और मौके पर उनकी मौत हो गई। दुलारी के तीन बच्चे हैं। सब की शादी हो चुकी है। इस अचानक घटना से परिवार सहित गांव के लोग अचंभित हो गए। संवाद
विज्ञापन