फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   woeship begins in pandal

देवी दुर्गा के दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता

Sat, 01 Oct 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
woeship begins in pandal
डुमरियागंज क्षेत्र के भानपुररानी में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पास पूजा अर्चना करते श्रद्धालु? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
देवी दुर्गा के दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नवरात्रि की पंचमी तिथि शुक्रवार शाम को देवी दुर्गा के पंडालों में प्रतिमाओं के मुख अनावरण के साथ ही देवी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग गया। पूजा पंडाल में देवी के जयघोष गूंजने लगे। बहुरंगी रोशनी से नहाए हुए पंडाल और भक्तिमय गीत के बीच भक्त भाव-विभोर हो रहे हैं। प्रमुख देवी मंदिरों में भी भगवती के अनुष्ठान हो रहे हैं।
नवरात्रि में चहुंओर भगवती के गीत और जयकारे गूंज रहे हैं। शहर के जीजीआईसी मोड़ तेतरी बाजार, शिवाजी नगर, गांधी नगर, अनूप नगर एवं रेलवे स्टेशन के सामने बड़े पंडाल बनाए गए हैं। बांसी, डुमरियागंज, इटवा एवं शोहरतगढ़ कस्बे में दुर्गा पूजा की धूम है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी भक्त भाव विभोर होकर झूमते नजर आ रहे हैं। पंडालों में पहले से विराजमान प्रतिमाओं के पट खुले तो दर्शन करने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। आरती के दौरान काफी संख्या में लोगों ने भगवती की उपासना की। वहीं पूजा पंडालों में भक्तों की टोली ढोल मजीरा के साथ देवी गीत और भजन की प्रस्तुति कर रही है। कुछ स्थानों पर लगे चलचित्र के पर्दे के कारण माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडालों के आसपास पूजा सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। श्रद्धालुओं ने पंडाल में फलाहार का प्रसाद वितरित किया। शहर के श्री सिंहेश्वरी मंदिर, शोहरतगढ़ के पल्टा देवी मंदिर, जोगिया के योगमाया मंदिर में सूर्योदय से पहले ही भक्तों का तांता लग गया। मंदिर परिसर में पहले से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है। नवरात्रि व्रत रहने वाले भक्त सुबह-शाम भगवती का दर्शन-अर्चन करने पहुंच रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडालों के पास सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद हैं।

मंदिर में हुआ फलाहार का वितरण
श्री सिंहेश्वरी मंदिर में शुक्रवार को फलाहार वितरित किया गया। समारोह में विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि फलाहार कार्यक्रम में हम मानव सेवा करते हैं, मानव सेवा ईश्वर की पूजा के समान है। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नवरात्रि में फलाहार वितरण से सामाजिक एकता बढ़ती है। हमारे पर्व समाज को जोड़ते हैं। नवरात्रि में ऐसे आयोजन होने चाहिए। कार्यक्रम में मंदिर के महंत गिरीश दास, रमेश गुप्ता, अजय सिंह, प्रेम नारायण दुबे, कुंवर सिंह एवं लालजी त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed