{"_id":"6341bf699c40db593865f79c","slug":"wire-of-high-tension-line-fallen-siddharthnagar-news-gkp4532848161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूटने से बाजार में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार टूटने से बाजार में मची भगदड़
विज्ञापन
मिठवल के हसवापार गांव में गिरा बिजली का तार। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का तार टूटने से बाजार में मची भगदड़
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के घोसियारी बाजार से गुजरी हाईटेंशन लाईन का जर्जर तार शनिवार को टूट गया। इससे अफरातफरी मच गई। कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग के कर्मचारियों से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
घोसियारी बाजार में बिजली के जर्जर तार को बदलने के लिए कई बार लोगों ने आवाज उठाई थी। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार शाम तार टूटकर गिर गया। जहां तक टूट कर गिरा, वहां बच्चों की कोचिंग चलती है। उस तार के नीचे पूजा पंडाल भी लगा था। विद्युत निगम अवर अभियंता कृष्ण कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। जल्द ही तार को जोड़ दिया जाएगा।
तीन दिन से पांच गांवों की बिजली ठप
सकारपार। मिठवल ब्लॉक की ग्राम पंचायत हसवापार में तार-खंभे पर पेड़ गिरने से तीन दिन से पांच गांवों की आपूर्ति ठप है। बुधवार रात आंधी-बारिश में पेड़ गिर गया। इससे हसवापार, मुड़ार खुर्द, मुड़ार बुजुर्ग, मुड़ार छिबिया, कम्हरिया गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है चारों तरफ जलभराव से विषैले जीवों का भय बना हुआ है। ग्रामीण वेद प्रकाश, घनश्याम, दशरथ, जग्गू, ओम प्रकाश प्रजापति, अतीक उल्लाह, सचिन, तीरथ, महेश, रामकरन मंगेश, अर्जुन ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाले करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विद्युत निगम के जेई रविकांत सिंह का कहना है जल्द ही मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद