{"_id":"6ad50860ebec1e05d10cd479","slug":"siddharthnagar-news-devotees-throng-in-large-numbers-on-saptami-chants-in-honor-of-the-goddess-continue-late-into-the-night-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166708-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सप्तमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देर रात तक लगे रहे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सप्तमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देर रात तक लगे रहे मां के जयकारे
Sun, 18 Oct 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
- बांसी नगर में 80 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, आकर्षक पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
- मां वैष्णो देवी की गुफा बनी आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस
बांसी। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार की रात बांसी नगर में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पंडालों में जीं मां की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए देर रात तक लोगों की कतार लगी रही। जगह-जगह गूंजते जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
नगर क्षेत्र में 80 से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा समितियों ने पंडालों को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए विशेष सजावट की है। कई स्थानों पर मां वैष्णो देवी की गुफा बनाई गई है, जहां दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सप्तमी की रात कस्बे के प्रमुख मार्गों और पंडालों में लोगों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी की अगुवाई में पुलिस टीम सक्रिय रही।
-- -- -- -- -- -- --
मां काली की झांकी ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान
बांसी। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को बांसी नगर में मां काली की झांकी निकाली गई। आठ वर्षीय बच्ची को मां काली का स्वरूप देकर तैयार की गई झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के साथ चल रहे श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। झांकी रोडवेज चौराहा, कोतवाली रोड, सर्राफा मार्केट, मंगल बाजार और लोहा मंडी समेत नगर के विभिन्न इलाकों से होकर निकाली गई। इस दौरान मार्गों पर लोगों की भीड़ जुटी रही और श्रद्धालुओं ने मां काली के स्वरूप के दर्शन किए।