फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wingwall started leaving the bridge in light rain

Siddharthnagar News: हल्की बारिश में पुल छोड़ने लगा विंगवाल

Fri, 20 Jun 2025 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wingwall started leaving the bridge in light rain
इटवा। इटवा- बिस्कोहर मार्ग पर ग्राम पेड़ारी अस्थायी गोशाला के पास बने पुल का विंगवाल हल्की बारिश में ही पुल छोड़ने लगा है, और उस पर डाला गया स्लैब भी क्रेक होकर धंस गया है। ऐसा पुल के पश्चिमी तरफ के दोनों तरफ है।
विज्ञापन

इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर ग्राम पेंडारी स्थित अस्थायी गोशाला के पास पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण किया गया है। पुल पर स्लैब डालकर दोनों तरफ की एप्रोच पर मिट्टी डालकर आवागमन बहाल कर दिया गया है। यही नहीं इस नए पुल के चारों तरफ विंगवाल बनाते हुए उसके ऊपर स्लैब डाल दिया गया है। जानकार बताते हैं कि विंगवाल बनाते समय मिट्टी का कंपैक्शन किए बगैर उसके ऊपर विंगवाल भाग पर स्लैब डाल दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आशीष भारद्वाज का कहना है कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर जानकारी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed