{"_id":"64cfd437ce21e2dc0f0a5864","slug":"will-ask-the-doctor-is-your-name-on-the-board-do-you-come-or-not-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-2614-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डॉक्टर से पूछेंगे, बोर्ड पर आपका नाम है, आते हो या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डॉक्टर से पूछेंगे, बोर्ड पर आपका नाम है, आते हो या नहीं
Sun, 06 Aug 2023 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अफसर पीसीपीएनडीटी डॉ. एमएम त्रिपाठी को निर्देश दिया है कि नवजीवन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान हुई लापरवाही से महिला की मौत के मामले की जांच करके रिपोर्ट दें।
सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ से कहा है कि निजी अस्पतालों के बोर्ड पर जिन डॉक्टरों के नाम लिखें हैं, उनसे पूछताछ की जाए कि वे संबंधित अस्पतालों में ड्यूटी करने आते हैं या नहीं। यदि डॉक्टरों ने इलाज या सर्जरी करने से इनकार किया तो हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पंजीकृत निजी अस्पतालों में डॉक्टरों नियमित उपस्थित न होने की रिपोर्ट तैयार की जाए। निजी अस्पताल से संबद्ध सभी डाॅक्टरों का शपथ पत्र प्राप्त करने के साथ उनसे साक्षात्कार भी करें। यदि निजी अस्पताल में सभी डॉक्टर नियमित ड्यूटी न कर रहे हों तो उनका पंजीकरण निरस्त करें, जबकि गैर पंजीकृत निजी अस्पतालों एवं जांच सेंटरों को बंद कराया जाए। नए पंजीकरण एवं लाइसेंस के नवीनीकरण के मामले में पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाए ताकि मानक पूरे नहीं करने वाले निजी अस्पतालों का पंजीकरण किसी भी स्थिति में न हो सके।