फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wild animal attacked two people, injured

Siddharthnagar News: जंगली जानवर ने दो लोगों पर किया हमला, घायल

Tue, 10 Sep 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Wild animal attacked two people, injured
भेड़िया के हमला करने को लेकर गांव में है दहशत का माहौल
विज्ञापन

शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के पिंड़वा गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलौली। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के पिंडवा गांव में रविवार रात एक जंगली जानवर ने एक किशोरी व युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों लहूलुहान हो गए। हमले के बाद चीख-पुकार शुरू हुई और लोग जुटे तबतक जानवर भाग चुका था। जंगली जानवर के हमले के डर से लोग सहम गए। पूरी रात लोग जागते रहे और महिलाओं व बच्चों को कमरे में भेज दिए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज हुआ जो स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वहीं, वनकर्मी पागल सियार होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। उधर, मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति और पशुओं पर हमले के बाद लोग पूरी रात जागते रहे। सोमवार को झाड़ियों में जानवर की तलाश करते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
क्षेत्र के पिंडवा गांव में रविवार रात करीब 11:00 बजे 14 वर्षीय दुर्गावती बाहर बरामदे में मच्छरदानी के अंदर सो रही थीं। बताया कि तभी कोई जानवर उसके ऊपर हमला बोला दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर उसकी दादी शकुंतला देवी, पिता गणेश जब तक लाठी लेकर दौड़ते तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर जानवर भागने में सफल रहा। उसके बाद गांव में मच्छरदानी के अंदर सो रहे 26 वर्षीय पप्पू के मच्छरदानी के ऊपर कूदा, लेकिन वे बच गए। ऐसे एक-एक करके दो लोगों पर हमले के बाद गांव दहशत फैल गई। जो लोग घर के बाहर या बरामदे में सोए हुए थे, अंदर चले गए। वहीं, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग को अंदर करके घर के लोग बाहर बैठ गए। गांव के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े, लेकिन अंधेरे में पहचान नहीं कर पाए कि कौन सा जानवर था। फिलहाल इलाज के लिए दुर्गावती को स्वास्थ्य केंद्र तिलौली ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ, इसके बाद घर भेज दिया गया। घटना को लेकर लोगों में दहशत में बनी हुई है।
विज्ञापन

---
दो दिन पहले बगल के गांव मेंं जानवर ने दो महिलाओं पर हमला
शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र में नचनी गांव मेंं दो दिन पूर्व अज्ञात जानवर ने गांव की दो महिलाओं पर सोते समय हमला करके घायल कर दिया था। जिनका परिवार के लोगों ने इलाज कराया था। हालांकि जानवर सियार था अथवा भेड़िया इस बात की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो दिन पहले चननी गांव में जंगली जानवर के हमले की जानकारी मिली थी। मैं अपने साथियों के साथ जाकर लोगों को जागरूक किया की रात के अंधेरे में बाहर ना निकले। घटना देखकर प्रतीत हो रहा है कि कोई पागल सियार है जो रात के अंधेरे में लोगों पर हमला करता है।। वही पागल सियार बगल के गांव पिड़वा में रविवार की रात में लोगों के ऊपर आक्रामक हुआ होगा। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रही है।

-अवनीश कुमार मिश्र, वनरक्षक
---

दहशत में कटी रात, पूरे दिन ढूंढते रहे जंगली जानवर

मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सिहुनिया पश्चिम डीह एवं करौंदा खालसा तिवारी डीह में शनिवार रात जंगली जानवर के हुए हमले से गांव के लोग काफी सहमे हुए हैं। पूरी रात लोग जागते रहे और सोमवार को गांव के झाड़ियों में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार रात की घटना के बाद रात के समय महिला हो या बच्चे तथा पुरुष बगैर लाठी डंडे के घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, और रात में लोग पहरा दे रहे हैं। गांव वाले जंगली जानवर को लाठी डंडे लेकर गांव के आसपास खोज रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद से ही हम लोग काफी डरे सहमे हुए हैं। सुरक्षा के लिए हाथ में लाठी डंडा लेकर जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम आई थी, पूछताछ एवं लिखा पढ़ी करके ले गई। लेकिन अभी तक कोई बचाव राहत का कार्य नहीं किया गया। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed