{"_id":"65c3d7dc7a918fe7330fb605","slug":"when-the-weather-changed-the-arrival-of-vegetables-increased-and-became-cheaper-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-112519-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौसम बदला तो सब्जियों की आवक बढ़ी, हो गईं सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौसम बदला तो सब्जियों की आवक बढ़ी, हो गईं सस्ती
Thu, 08 Feb 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम के बदलने के साथ ही हरी सब्जियों के दाम में भारी गिरावट आ गई है। जिससे सब्जियों के दाम बाजार में पिछले सप्ताह के अपेक्षा आधा हो गया है। जबकि गोभी 200 से 40 रुपये पसेरी हो गई है। दाम कम होने से लोगों को काफी राहत मिली है। नवीन थोक मंडी में हरी सब्जियों की आवक बढ़ गई है।
पिछले सप्ताह जिन सब्जियों का दाम आसमान छू रहा था। वह अब आधे से भी कम दाम में बिक रही है। खुदरा बाजार में तो गोभी 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई थी, लेकिन अब गोभी 15 से 20 रुपये किलो बिक रही है। इसी तरह प्याज के भी भाव बढ़ गए थे। प्याज थोक मंडी में 17 से 20 रुपये और खुदरा बाजार में 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी व्यापारी अनिल ने बताया कि कोहरे और ठंड के कारण कुछ दिनों पहले तक सब्जियों की आवक मांग की तुलना में आधी हो गई थी। लेकिन अब पर्याप्त मात्रा में सब्जियां मंडी पहुंच रही है। इससे सब्जियों के दाम में भारी गिरावट आई है।
सब्जियों का दाम मौजूदा समय में
सब्जी थोक प्रति किलो फुटकर प्रति किलो
गोभी 7 से 8 रुपये 13 से 15 रुपये
आलू 11 से 13 रुपये 17 से 20 रुपये
प्याज 17 से 20 रुपये 23 से 25 रुपये
मटर 27 से 28 रुपये 30 से 35 रुपये
टमाटर 16 से 17 रुपये 20 से 22 रुपये
पालक 6 से 7 रुपये 10 से 12 रुपये
कटहल 30 से 35 रुपये 45 से 50 रुपये