{"_id":"6519c64b8e6b8f447a04abe5","slug":"when-the-sun-shines-the-temperature-rises-and-the-heat-increases-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-5733-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धूप हुई तो चढ़ा पारा, बढ़ गई गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धूप हुई तो चढ़ा पारा, बढ़ गई गर्मी
Mon, 02 Oct 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को तेज धूप होने के कारण पारा चढ़ा तो गर्मी व उमस बढ़ गई। दोपहर बादल छा गए, लेकिन बारिश नहीं हुई। पूर्वा हवा से आ रही नमी के बीच गर्मी बढ़ी तो उमस भी झेलनी पड़ी। ऐसे मौसम में लोगों को पंखे के सामने भी गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली।
चिलचिलाती धूप में शाम तक बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। वही शाम होते ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी। रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 दर्ज किया गया वही न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप हुई तो पैदल चलने वाले लोगों को पसीना आया। बाइक पर चलने वालों को चेहरा ढकना पड़ा तो लोग छतरी का सहारा लेना पड़ा।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश का पूर्वानुमान है। धूप छांव का मौसम बना रहेगा, कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।