{"_id":"635436479f342e6cc0162040","slug":"went-for-livelyhood-return-dead-siddharthnagar-news-gkp4549926196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद कमाने गए युवक का आया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद कमाने गए युवक का आया शव
विज्ञापन
अतुल तिवारी। (फाइल फोटो)
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अहमदाबाद कमाने गए युवक का आया शव
बिस्कोहर। रोजी-रोटी कमाने गुजरात गए युवक की फैक्ट्री में करंट लगने से मौत हो गई। युवक त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बिस्कोहर के डेगहर मोहल्ले का रहने वाला था। शनिवार को उसकी लाश पहुंचने पर मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
नगर पंचायत बिस्कोहर के डेगहर मोहल्ला निवासी अतुल तिवारी (23) चार माह पहले गुजरात के अहमदाबाद शहर कमाने गए थे। वहां वह प्लास्टिक की फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के करीब वह फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मशीन में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। आनन-फानन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
साथ में रहने वाले लोगों ने हादसे की खबर परिजनों को दी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता नामदेव मणि त्रिपाठी ने बताया कि मेरे दो बेटे उस फैक्ट्री में काम करते थे। अतुल चार माह पहले अहमदाबाद कमाने गया था, उसकी शादी अभी नहीं हुई थी। अतुल के भाई आशीष ने बताया कि वह 20 अक्तूबर को घर वापस आ रहा था। दोपहर में राजस्थान पहुंचा तभी फोन आया कि आपके भाई को करंट मार दिया है। इसके बाद मैं अहमदाबाद लौट गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि भाई की मौत हो चुकी हैैैै।