{"_id":"682629fb8e923d895d05e61b","slug":"weathers-effect-more-than-300-patients-are-reaching-pathology-every-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-137547-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार : पैथाेलॉजी में रोजाना पहुंच रहे 300 से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार : पैथाेलॉजी में रोजाना पहुंच रहे 300 से अधिक मरीज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी में ब्लड़ जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी बढ़ी तो ओपीडी में मरीजों के साथ ही मेडिकल कॉलेज में जांच कराने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीजों की जांच की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज में शनिवार से बुधवार तक पांच दिनों में 2958 मरीजों ने 42449 प्रकार की जांच करवाई। जबकि सर्दी में दो से ढाई सौ मरीज ही खून जांच करवाने के लिए आते थे। गर्मी व उमस बढ़ने से पैथाेलॉजी में लिवर, टायफाइड, वायरल फीवर, शुगर, ब्लड प्रेशर से जुड़े मरीजों की अधिक जांच हो रही है।
मौसम बदलने के बाद डाॅक्टर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। बदलते मौसम में बच्चे अधिक बीमार पड़ रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मरीज बढ़ने से पैथोलॉजी लैब में जांचें बढ़ गईं हैं। इससे जांच कराने से लेकर रिपोर्ट मिलने तक लोगों को मारामारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
बुधवार को मेडिकल कॉलेज में 344 मरीजों की जांच की गई थी, जबकि आम दिनों यहां पर 200 से 250 रोगियों की जांचें होती थीं। चिकित्सकों ने इस मौसम में बच्चों को बचाकर रखने की सलाह दी है। बृहस्पतिवार को पैथोलॉजी लैब में काफी भीड़ रही है। दो काउंटर में एक पर सैंपल को कंप्यूटर में दर्ज किया गया तो वहीं दूसरी तरफ से जांच के लिए शीशी दी जा रही थी। भीड़ अधिक होने पर महिला और पुरुष की दो कतारें ही लगाई गईं थीं। बदलते मौसम से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रहरि ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम सही नहीं है। ऐसे समय में दोनों का ही ख्याल रखने की जरूरत है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में लगभग 1500 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, जिसमें दोपहर तक ही 170 मरीजों का लगभग चार हजार से अधिक प्रकार की जांच की गई थी।