फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather will be bad for two days, claim crop damage within 72 hours

Siddharthnagar News: दो दिन खराब रहेगा मौसम, फसल क्षति का 72 घंटे में करें दावा

Mon, 04 Mar 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Weather will be bad for two days, claim crop damage within 72 hours
सिद्धार्थनगर। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर अलर्ट किया गया है कि अगले दो दिनों तक मौसम की स्थिति खराब रहेगी। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में किसान फसल क्षति का 72 घंटे में दावा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। जिसके तहत रबी की प्रमुख फसल गेहूं को ग्राम पंचायत स्तर पर अधिसूचित किया गया है। कवर किए गए जोखिमों में स्थानीय आपदाओं के तहत खड़ी फसलों को असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि, जलभराव आदि से उत्पन्न क्षति की स्थिति में योजना के प्राविधानों के अनुसार बीमा कंंपनी की ओर से सहायता के रूप में क्षतिपूर्ति प्रदान की जाती है। ऐसे जिन किसानों ने रबी 2023-24 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनातंर्गत अधिसूचित फसल का बीमा कराया है और ओलावृष्टि, असामयिक वर्षा के कारण उनकी फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

वह किसान 72 घंटे के अंदर इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 18002091111 या 18008896868 अथवा 14447 पर कॉल करके अवगत करा दें। अथवा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी या अपने नजदीकी बैंक शाखा पर भी प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत करा सकते है। किसानों की ओर से प्राप्त आवेदन पत्रों पर कृषि विभाग, राजस्व विभाग व बीमा कंपनी की संयुक्त टीम के साथ क्षति वाले क्षेत्रों का सर्वे कराकर बीमा के प्राविधानों के अनुसार क्षतिपूर्ति का भुगतान कराया जाएगा। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि फसल बीमा कराने वाले किसान की अगर फसल क्षति हुई है तो 72 घंटे के अंदर दावा पेश करें। जिससे जांच क्षति का लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed