फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather hits, ear and throat patients rise in medical college

Siddharthnagar News: मौसम की मार, मेडिकल काॅलेज में बढ़े कान और गले के मरीज

Wed, 15 Oct 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Weather hits, ear and throat patients rise in medical college
सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम के कारण कान और गले के मरीज बढ़ गए हैं। मौसम बदलने के कारण कान में रुखापन से सनसनाहट और भारीपन हो जा रहा है। इसके साथ ही गले में जकड़न के साथ बोलने पर दर्द की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज और बांसी जिला अस्पताल के नाक, कान, गला रोग विभाग में इस प्रकार के आठ से 10 मामले में पिछले 10 दिन से आ रहे हैं। विशेषज्ञ उन्हें बचाव और दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाने की सलाह दे रहे हैं। ठंड के मौसम में कई प्रकार की बीमारियों होती है। इसमें सर्दी, जुकाम से हमेशा परेशान रहने वालों को कान में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

सर्दी के कारण कान में भारीपन, झझनाहट, दर्द और सुनने में परेशान हो रही है। पिछले कई दिनों से होने वाले मौसम के उतार-चढ़ाव से इस प्रकार की समस्या बढ़ी है। क्योंकि, एलर्जी के जो मरीज हैं, जिन्हें सर्दी और बुखार के बाद कान में भारीपन, सनसनाहट और गले में खराश और जकड़न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज और बांसी जिला अस्पताल की ओपीडी में आठ से 10 मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में पहुंचे जोगिया क्षेत्र के बालकेस, रिजवान और मुकेश को गले और कान से जुड़ इसी प्रकार की शिकायत थी। जिन्हें देखने के बाद डॉक्टरों ने पानी से बचाव और ठंड से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed