{"_id":"605cd3b28ebc3e592368fc45","slug":"weapon-maker-arrested-siddharthnagar-news-gkp3897899158","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे बनाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहे बनाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
बरामद असलहा बनाने का सामान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
असलहे बनाने वाला गिरफ्तार
मौके से चार बने और 11 अर्धनिर्मित तमंचा और उपकरण बरामद
त्रिलोकपुर पुलिस ने क्षेत्र के बलरामपुर जनपद को जोड़ने वाले बॉर्डर से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर और डुमरियागंज पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ बृहस्पतिवार बड़ी सफलता लगी। एक को गिरफ्तार कर मौके से चार बना हुआ और 11 अर्धनिर्मित तमंचा बरामद किया। साथ ही उपकरण बड़ी मात्रा में जब्त किए। केस दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र के मुताबिक बुधवार रात डुमरियागंज प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह, एसआई जयप्रकाश तिवारी, एसआई रमाकांत सरोज, एसआई अख्तर के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि बुड्ढी खास गांव के पास बांध है और जनपद बलरामपुर के पास स्थित है। वहां बाग में एक झोपड़ी में असलहा बनाने का कार्य किया जा रहा है। बनाने और बेचने का कार्य रात के समय चोरी से किया जाता है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ बाग में पहुंच गए और झोपड़ी को घेर लिए। झोपड़ी से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसने अपना परिचय इरसाद निवासी वासा दरगाह थाना भवानीगंज बताया। मौके से चार तमंचा, 11 अर्धनिर्मित तमंचा। बड़ी मात्रा में असलहा बनाने वाला सामान भी बरामद हुआ है। केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।
खरीदने वालों की भी होगी जांच
प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़ा गया इरसाद असलहा किसे बेचता था। कब से यहां बनाने का कार्य करता था। इस कार्य में और कौन-कौन लोग लिप्त हैं। इसके बारे में छानबीन की जा रही है। जांच के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।