{"_id":"64b435ffbddba9976b05c529","slug":"water-tanker-came-after-suffering-for-three-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-1462-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन दिन परेशानी झेलने के बाद आया पानी का टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन दिन परेशानी झेलने के बाद आया पानी का टैंकर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में चौथे दिन रविवार को पानी आपूर्ति नहीं हो सकी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर नगर पालिका परिषद ने रविवार की शाम करीब चार बजे पानी का टैंकर भेजा तो मरीजों के परिजन व स्वास्थ्य कर्मियों को कुछ राहत मिली।
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में पानी आपूर्ति के पंप का मोटर जल गया है, जिसे बदलने की कोशिश की जा रही है। एमसीएच विंग के पास ब्लड बैंक के सामने हैंडपंप खराब है। इस करण लोगों को करीब 500 मीटर दूर इमरजेंसी से पानी भरकर लाना पड़ रहा था। गर्भवतियों का प्रसव कराने आए तीमारदारों को तीसरी मंजिल स्थित ओटी तक पानी ढोना पड़ रहा है। जबकि सर्जरी कराने वाली मरीजों के लिए उनके परिवार के लोग बाथरूम तक पानी पहुंचा रहे हैं। टैंकर पहुंचा तो चिल्हिया के रोहित ने कहा कि पानी का टैंकर तीन दिन पहले आ गया होता तो बड़ी राहत मिली होती।
मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि रविवार सुबह नगर पालिका परिषद से टैंकर मांगा गया था, जो शाम करीब चार बजे आया। मोटर बनवाने की कोशिश की जा रही है।