फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water tank not built in seven years

Siddharthnagar News: सात सालों में नहीं बनी पानी की टंकी

Thu, 16 May 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Water tank not built in seven years
खेसरहा विकास क्षेत्र के ग्राम मरवटिया द्वितीय का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरवटिया द्वितीय में जल जीवन मिशन योजना के तहत सात साल पहले से बनाई जा रही पानी की टंकी का निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका है। इससे लोगों में नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार, स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए करीब सात साल पहले टंकी का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन ठेकेदार अधूरा काम ही करके चलते बने। गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पानी की टंकी के निर्माण का कार्य अभी फीसदी ही पूरा हुआ है। कुछ जगहों पर ही पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन उसके बाद से काम ठप पड़ा है। ग्रामीण संतलाल का कहना है कि गांव में कुछ सड़कों को बीच से खोदकर पाइपलाइन बिछा दी गई है और सड़क की मरम्मत तक नहीं की गई। इस लापरवाही के चलते लोगों को स्वच्छ पेयजल तो मिलने की बात दूर, टूटी सड़क के चलते उनका आवागमन भी दूभर हो गया है। ग्रामीण चंद्रवती, हैदर अली, मुनिराज, संतू, लल्लन प्रसाद, सुदामा यादव ने जल निगम टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता मदन रामपाल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। उपरोक्त गांव में टंकी के निर्माण कार्य को आधा-आधूरा छोड़कर ठेकेदार चले गए हैं। शीघ्र ही पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा करके लोगों के घरों तक स्वच्छ जल की सप्लाई पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed