फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water shortage will not come in fire

अग्रिशमन विभाग ने बढ़ाई क्षमता, बुझाएगी आग

Thu, 08 Apr 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Water shortage will not come in fire
आग बुझाने में नहीं आएगी पानी की कमी
विज्ञापन

एक-एक हजार लीटर पानी की क्षमता वाले दो वाहन साथ चलेंगे
आग लगने के बाद पानी के लिए दौड़ने की मशक्कत होगी कम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। फसल की कटाई शुरू हुई कि जिले में गेहूं की फसलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गईं हैं। हर दिन आग लगने से किसानों की फसल जल रही हैं। चाहते हुए अग्निशमन विभाग संसाधन के अभाव में हर जगह समय पर पहुंचकर आग नहीं बुझा पा रहा है। कहीं पानी की कमी तो कहीं वाहन जाने में दिक्कत प्रमुख कारण है। मगर अब पानी की कमी से आग बुझाने का काम नहीं रूकेगा। एक-एक हजार लीटर क्षमता के दो अतिरिक्त वाहनों को साथ लगाया जा रहा है, जिससे पानी की कमी से आग को बुझाने में बाधा उत्पन्न न होने पाए।

जिले में बड़े रकबे पर गेहूं की खेती होती है। यहां किसानों के आय का मुख्य साधन खेती ही है। मगर हर वर्ष इसी सीजन में कटाई के समय अप्रैल और मई माह में फसलों में आग लगने का सिलसिला शुरू होता है। आगजनी की इस घटना में किसानों की हजारों फसल आग की आगोश में समा जाती है। उनकी पूंजी भी चली जाती है। कुछ ऐसा ही इस वर्ष भी किसानों के साथ हो रहा है। मार्च माह के आखिरी सप्ताह से जिले में गेहूं की फसलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हुआ जो बदस्तूर जारी है। अब तक किसानों का हजारों बीघा फसल जलकर नष्ट हो चुका है। आगे उन किसानों को अभी भी चिंता सता रही है, जिनकी फसल खेत में है। आग बुझाने में अग्निशमन विभाग अपने स्तर से लगा है, लेकिन संसाधन की कमी के कारण हर स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। कहीं-कहीं पानी नहीं मिलने से भी आग को बुझाने में दिक्क्त हो रही है। इस मामले में एएसपी ने संज्ञान लिया है। अग्निशमन विभाग की क्षमता को बढ़ाने के लिए व्यवस्था की है। अब 400 लीटर क्षमता वाले फायर टेंडर के साथ एक हजार लीटर क्षमता का टैंकर चलेगा। जरूरत के अनुसार पानी का प्रयोग कर सकेंगे। ऐसे दो वाहन तैयार किए गए हैं। इसमें आग बुझाने के प्रशिक्षित चालक रहेंगे, जो फायर टेंडर के साथ-साथ चलेंगे। जहां पानी खत्म होगा, वहां दोबारा भरकर आग बुझाने में मदद करेंगे। एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने कहा कि आग बुझाने में पानी की कमी न हो और समय आग बुझाई जा सके। इसके लिए एक-एक हजार क्षमता के दो टैंक वाहन के साथ लगाए जा रहे हैं, जिससे किसानों को आग के नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed