{"_id":"60e5e6ec8ebc3ebf0a74bdaf","slug":"water-level-of-rivers-rises-due-to-rain-in-nepal-siddharthnagar-news-gkp401015789","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती के किनारे बसे गांवों के पास तेज हुआ कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
टड़िया। नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश से जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे राप्ती नदी के किनारे बसे गांवों के पास कटान तेज हो गया है। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं।
जोगिया क्षेत्र के रीवां नानकार गांव के पास राप्ती नदी की कटान से बांध एवं पीडब्ल्यूडी की सड़क पर खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण अवधराम, शेषराम, रामसुमेर, रामवृक्ष, रामजियावन पाल, हरिकेश आदि प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ता हैं कभी उजड़ना कभी बसना हमारी नियति बन गई है। नदी किनारे बने रमांकात के मकान पर खतरा मंडरा रहा है। उसका कहना है कि अगर बचाव एवं मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो उनका घर नदी में विलीन हो जाएगा। परसा प्रतिनिधि के अनुसार नेपाल में हुई बारिश से घोराही नाले में उफान आ गया है। इससे कई गांवों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। जिससे ग्रामीणों को सांसत झेलनी पड़ रही है।