फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Water dripping from the roof of the ICU ward

आईसीयू वार्ड की छत से टपक रहा पानी

Wed, 20 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Water dripping from the roof of the ICU ward
जिला अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बरसात शुरू होते ही तीन बेडों व गैलरी में पानी टपक रहा है। इससे वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशानी हो रही है। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा की नींद नहीं खुल रही है। बेड पर भर्ती मरीज सिकुड़ कर लेटे हुए हैं। अस्पताल का सबसे संवेदनशील वार्ड आईसीयू वार्ड है, लेकिन टपकती छत की समस्या को दूर करने के लिए विभाग गंभीर नहीं दिख रहा है। यहां तक कि सीएमएस समस्या के समाधान की बजाए, उसे टालने में मशगूल हैं।
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस के मरीजों के लिए बने आईसीयू वार्ड में बरसात शुरू होने के बाद से ही बेड संख्या छह, 10 और 11 नंबर पर पानी टपक रहा है। दो दिन पहले हुई बारिश का पानी अब तक बेड पर गिर रहा है। इससे वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशानी हो रही है। मरीज अपनी बीमारी को लेकर पहले से परेशान हैं, ऊपर से टपकती छत उनकी समस्या बनी हुई है। आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर बीमार व्यक्ति पर पानी टपकता रहे तो क्या हाल होगा।
विज्ञापन

यही नहीं इसके साथ ही वार्ड में जाने वाले गैलरी में भी कई स्थानों से पानी टपक रहा है। इसे लेकर वार्ड में ड्यूटी करने वाले स्टाफ के साथ मरीजों के तीमारदारों को भी समस्या हो रही है। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed