{"_id":"666c938ca60a2c28af0ff304","slug":"water-cooler-not-working-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119105-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बार परिसर में लगा वॉटर कूलर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बार परिसर में लगा वॉटर कूलर खराब
Sat, 15 Jun 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन परिसर में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा लोगों को ठंडे पानी की उपलब्धता के लिए वॉटर कूलर लगवाया गया था। वॉटर कूलर विगत एक हफ्ते से खराब है। जिससे भीषड़ गर्मी में अधिवक्ताओं, वादकारियों व अन्य लोगों को ठंडे पेयजल की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। अध्यक्ष इंदु कुमार सिंह ने बताया कि वॉटर कूलर खराब होने की वजह से लोगों को ठंडे पानी की असुविधा हो रही है। इस भयंकर गर्मी में लोग ठंडा पानी न मिलने से हलकान हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन